traffic light
नैनीताल: माननीय राष्ट्रपति भारत गणराज्य के आगामी 03 और 04 नवंबर 2025 को प्रस्तावित नैनीताल भ्रमण एवं प्रवास के दौरान जनपद पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कई मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
3 नवंबर 2025 का ट्रैफिक प्लान
सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक हल्द्वानी से नैनीताल तथा हल्द्वानी से भीमताल मार्ग पर सभी भारी वाहनों का आवागमन वर्जित रहेगा।
हल्द्वानी-काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहन कालाढूंगी / रामनगर मार्ग से डायवर्ट रहेंगे।
नैनीताल से रामनगर-काशीपुर-बाजपुर जाने वाले वाहन via कालाढूंगी, जबकि हल्द्वानी-लालकुआँ जाने वाले वाहन via भवाली-भीमताल-हल्द्वानी मार्ग से भेजे जाएंगे।
भवाली/भीमताल की ओर से हल्द्वानी शहर को आने वाले वाहन via भीमताल-हल्द्वानी मार्ग से संचालित होंगे।
4 नवंबर 2025 का ट्रैफिक प्लान
इस दिन भी सुबह 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक हल्द्वानी से नैनीताल, नैनीताल से भवाली, तथा हल्द्वानी से भीमताल/भवाली मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
अल्मोड़ा, बागेश्वर आदि पर्वतीय क्षेत्रों से भवाली/कैंचीधाम आने वाले वाहन via क्वारब पुल – रामगढ़ – खुटानी बैंड – भीमताल भेजे जाएंगे।
रानीखेत की ओर से आने वाले वाहनों को via खैरना पुल – क्वारब – रामगढ़ – खुटानी बैंड – भीमताल डायवर्ट किया जाएगा।
पिथौरागढ़ / चम्पावत से हल्द्वानी या भवाली आने वाले वाहनों को via धारी – खुटानी – भीमताल मार्ग से भेजा जाएगा।
वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान हल्द्वानी-काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले सभी वाहनों को तिकोनिया पर रोका जाएगा। आवश्यक होने पर वाहनों को कालाढूंगी / रामनगर / टनकपुर मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
नैनीताल पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है तथा आग्रह किया है कि यात्रा से पहले अपने मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त करें ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।
मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस।
