traffic light
नैनीताल l शोभा यात्रा फ्लैट पार्किंग से मस्जिद होते हुए घोड़ा स्टैण्ड तक जाएगी। इस दौरान यातायात व्यवस्था इस प्रकार रहेगी:
• लोअर माल रोड / अपर माल रोड से आने वाला ट्रैफिक: तल्लीताल → घोड़ा स्टैण्ड → मोहनको → सुखाताल डायवर्जन किया जाएगा।
• सुखाताल से मन्नुमहारानी तिराहा / तल्लीताल जाने वाला ट्रैफिक: चीनाबाबा तिराहा → मेट्रोपोल एंडा मार्केट → मस्जिद तिराहा → राजभवन रोड → डांट तल्लीताल।
• वाहन पार्किंग: मेट्रोपोल पार्किंग में किया जा सकेगा।
• घोड़ा स्टैण्ड से मोहनको → बड़ा बाजार मार्ग: सुखाताल से आने वाला ट्रैफिक → बारापत्थर तिराहा → शेरहुड → राजभवन तिराहा → डांट।
• घोड़ा स्टैण्ड से डांट की ओर जाने वाला ट्रैफिक: हल्द्वानी व भवाली से आने वाले वाहन डांट चौराहा से लोअर माल की ओर नव निर्मित रैंप पर कुछ समय के लिए रोके जाएंगे।
• शोभा यात्रा के टैल एच0डी0एफ0सी0 बैंक से आगे निकलने के बाद: नव निर्माण रैंप से वाहनों को मल्लीताल की ओर जाने दिया जाएगा।
• हल्द्वानी व भवाली रोड से यातायात दबाव अधिक होने पर: वाहनों को फांसी गदैरा → पुलिस लाइन गेट → राजभवन तिराहा से मल्लीताल भेजा जाएगा। पुलिस लाइन मुख्य गेट व फांसी गधेरा पर ड्यूटी लगाकर वाहनों को बारी-बारी से ऊपर व नीचे भेजा जाएगा।
• शोभा यात्रा टोलटैक्श डांट पर आने पर: हल्द्वानी व भवाली से आने वाला ट्रैफिक → टूटापहाड़ व धर्मशाला रोड पर रोक-रोक कर छोड़ा जाएगा।
• आगंतुकों व आम जनता से अनुरोध: मल्लीताल क्षेत्र में जाने वाले लोग रूसी 1 → नारायण नगर → बारापत्थर मार्ग से नैनीताल में प्रवेश करें।
