traffic light
नैनीताल: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 3 और 4 नवम्बर 2025 को प्रस्तावित नैनीताल भ्रमण एवं प्रवास कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने दो दिन के लिए विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। सुरक्षा कारणों से 17 स्थानों पर डायवर्जन लागू किए गए हैं। यह ट्रैफिक प्लान 3 नवम्बर को सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक और 4 नवम्बर को सुबह 8 बजे से प्रभावी रहेगा।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि इन दो दिनों के दौरान अपनी यात्रा योजनाएं ट्रैफिक प्लान को ध्यान में रखते हुए बनाएं।
भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध
3 और 4 नवम्बर को वीवीआईपी रूट पर सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। हल्द्वानी-काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन हल्द्वानी से वाया कालाढूंगी/रामनगर होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
3 नवम्बर 2025: हल्द्वानी से नैनीताल भ्रमण के दौरान डायवर्जन व्यवस्था
रोडवेज से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहन नैनीताल बैंक तिराहा से अटल मार्ग की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
रोडवेज/केमू स्टेशन से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली बसें और टैक्सी वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान अपने स्टैंड पर ही रोकी जाएंगी।
पनचक्की तिराहा से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहन यहीं रोके जाएंगे।
गौलापार से आने वाले वाहन महाकाली जनरल स्टोर तिराहा पर रोके जाएंगे।
भीमताल से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को सलड़ी चौकी, चंदा देवी और अमृतपुर गेट के पास रोका जाएगा।
नैनीताल से हल्द्वानी आने वाले वाहनों को वाया कालाढूंगी भेजा जाएगा।
भवाली और भीमताल की ओर से आने वाले वाहन भवाली मार्ग से हल्द्वानी भेजे जाएंगे।
भवाली से मस्जिद तिराहा होकर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहनों को ज्योलीकोट में लगभग 2 किमी पहले ही रोका जाएगा।
रूसी बैंड-1 और बैंड-2 क्षेत्र में अस्थायी जीरो जोन लागू रहेगा।
4 नवम्बर 2025: नैनीताल से भवाली भ्रमण के दौरान ट्रैफिक प्लान
वीवीआईपी भ्रमण के दौरान सभी भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहनों को रूसी-1, बारापत्थर और मस्जिद तिराहा पर रोका जाएगा।
शेरवुड कॉलेज और मस्जिद तिराहा की ओर से राजभवन आने वाले वाहनों को ऑल सेन्ट तिराहा पर रोका जाएगा।
मल्लीताल और मॉल रोड की ओर से आने वाले वाहनों को टोलटैक्स तल्लीताल में रोका जाएगा।
भवाली, भीमताल, रामगढ़ और घोड़ाखाल से आने वाले वाहनों को उनके संबंधित तिराहों पर रोका जाएगा।
रानीखेत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और कैंचीधाम की ओर से आने वाले वाहनों को वाया रामगढ़ – भीमताल रूट से डायवर्ट किया जाएगा।
4 नवम्बर 2025: नैनीताल से हल्द्वानी वापसी के दौरान रूट व्यवस्था
कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहनों को रूसी-1, बारापत्थर और मस्जिद तिराहा पर रोका जाएगा।
भवाली की ओर से आने वाले वाहनों को कैलाखान मोड़ पर रोका जाएगा।
ज्योलीकोट नंबर-1 बैंड से नैनीताल आने वाले वाहनों को रूसी-2 से रूसी-1 की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
मस्जिद तिराहा, बीरभट्टी पुल, गौलापार, पनचक्की और रोडवेज क्षेत्र में भी डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।
सम्पूर्ण वीवीआईपी रूट पर फ्लीट मूवमेंट के दौरान सभी लिंक रोडों से प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
जनता से अपील
नैनीताल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि 3 और 4 नवम्बर को वीवीआईपी कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
मीडिया सेल – नैनीताल पुलिस
MORE…
देहरादून: उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, , जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत-
देहरादून: उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, , जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
