अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिलें के सल्ट क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हो गया। डोटियाल से सराई खेत की तरफ जा रही एक पिकअप वाहन अचानक बेकाबू होकर करीबन 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस वाहन में 7लोग बैठे थे। हादसा इतना भयंकर था कि 2 लोग वाहन के बाहर भी दो लोग छितक गये। और अंदर अटके रह गये 5 लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
लोगों के अनुसार डोटियाल से करीब 1 किमी आगे सड़क की स्थिति काफी ज्यादा खराब होने से पिकअप वाहन सामने से आ रही बस को पास देने में आनियत्रित हो गयी और पलटी मारते हुए खाई में लगभग 50 मीटर में जा कर रुक गयी। हादसे से अफरा तफरी मच गयी, ग्रामीणों व कई वाहन चालकों की मदद से सभी लोगों को खाई से बाहर निकला गया। जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए देवायल सल्ट भेजा गया।
गंभीर घायलों में चालक साकम सिंह उम्र35 सराई खेत का निवासी, राजेद्र सिंह उम्र 36 निवासी केला खेड़ा, सुभाष उम्र 19 निबासी नेपाल, चंद्रसेन सैनी उम्र 41 और विजेद्र सिंह उम्र 36 साल निवासी बिजनौर शामिल है। फिलहाल सब सभी को रामनगर रेफर किया गया है।
घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क को सही करने की मांग कर रहे वही पुलिस इस दुर्घटना में आगे की कार्यवाही कर रही है।
