नैनीताल:: मशहूर टीवी अभिनेता नमिश तनेजा इन दिनों नैनीताल की खूबसूरती का आनंद ले रहे हैं। शहर के प्रसिद्ध ‘जलेबा भंडार’ में पहुंचकर उन्होंने यहां के मशहूर जलेबा का स्वाद चखा।
दुकान के स्वामी रक्षित साह ने बताया कि अभिनेता ने उनसे जलेबा बनाने की खास लोटे वाली विधि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि यह जलेबी से आकार में बड़ी और मोटी होती है, इसलिए इसे ‘जलेबा’ कहा जाता है।
नमिश ने इस दौरान नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता की भी जमकर तारीफ की और कई पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया।
बता दें कि नमिश तनेजा भारतीय टेलीविजन के लोकप्रिय अभिनेता हैं, जो स्वरागिनी – जोड़े रिश्तों के सुर में लक्ष्य माहेश्वरी के किरदार से घर-घर में मशहूर हुए थे।
