रामनगर। सोमवार सुबह नैनीताल जनपद के रामनगर क्षेत्र में रामनगर–रानीखेत राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर धनगढ़ी नाले के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि गर्जिया से आगे एक प्राइवेट बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिससे बस ने नाले को पार करने के लिए रुके दो बाइक सवारों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हुए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
