राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में UCC कार्यशाला आयोजित
नैनीताल: आज दिनांक 5 दिसंबर 2025 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनीताल में एक समान नागरिक संहिता (UCC) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती खेतवाल द्वारा किया गया।
इस दौरान बताया गया कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहाँ पारिवारिक और निजी मामलों—जैसे विवाह, तलाक, संपत्ति, गोद लेना आदि—के लिए एक समान कानूनी व्यवस्था लागू की गई है।
कार्यशाला में अधिवक्ता श्रीमती संगीता टाकुली ने छात्राओं को UCC की जरूरत, महत्व और इसके नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि:
26 मार्च 2010 के बाद जिनका विवाह हुआ है, उनके लिए विवाह पंजीकरण अनिवार्य है।
27 जनवरी 2025 के बाद होने वाली सभी शादियों का पंजीकरण 60 दिनों के भीतर करना जरूरी होगा।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा UCC पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें सरल तरीके से कानून की मुख्य बातें समझाई गईं।
इसी क्रम में स्वस्थ बेटी–उज्जवल भविष्य थीम के तहत स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमा फकलियाल ने छात्राओं से प्रजनन स्वास्थ्य, मासिक धर्म, एनीमिया, PCOD और गर्भाशय कैंसर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. रेनू मार्तोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल और अन्य विशेषज्ञों ने छात्राओं को करियर काउंसलिंग दी और भविष्य के विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम को लेकर शपथ भी दिलाई गई।
मिशन शक्ति की जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती चंद्रा ने ‘तेरे मेरे सपने’ योजना के बारे में विस्तार से बताया।
पूरे कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीमती जयश्री, विद्यालय स्टाफ, सेक्टर सुपरवाइजर कविता, श्रीमती कुसुम लता और OSC नोडल श्रीमती नीलम नाथ उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।
