नैनीताल: गूँज संस्था के 25 वर्ष पूरे होने पर संस्था द्वारा इन दिनों हर गॉव गॉव जाकर ग्राम प्रधान के मार्गदर्शन में श्रमदान की मदद से गॉव के पानी के धारे, पैदल मार्ग व सभी सर्वजनिक स्थलों की साफ सफाई करने का तीन दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में ग्रामसभा बेलुवाखान के ग्राम कुण गांव में इस अभियान का पहले दिन गांव की सड़क मरम्मत के लिए श्रमदान किया गया जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों से बुजुर्ग तक सभी ने अपनी क्षमता अनुसार सहयोग दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के कार्य से गांव का विकास होता है, और जब गांव हमारा है तो इसकी साफ सफाई व देख रेख की जिम्मेदारी भी हमारी हीं है। साथ हीं इस तरह के कार्यों से आपसी भाईचारा व सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।
ग्रामीणों ने गूज संस्था की इस पहल का खूब सराहना करते हुए कहा- कि आज कल लोग इतने व्यस्त है कि गॉव के सर्वजनिक स्थानों की देख रेख करना भूल गये है, संस्था के इस कार्य से ग्रामीणों को अब दोबारा जागरूकता आएगी व आगे को इस तरह के कार्यों के लिए प्रेणना मिलेगी ।
साथ हीं गांव के पानी के धारे(पारम्परिक पानी के स्रोत) जो अब सूखने की कगार पर है उनका भी संरक्षण किया जा सकेगा जिस से गर्मी के समय में पानी की परेशानी कम होगी।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि गाँव में लम्बे समय से ऐसे कई अहम कार्य लंबित थे जिनमें गांव की एकजुटता की जरूरत थी और जो अब इस अभियान की मदद से हो रहे है।
