प्रतीकात्मक तस्वीर.
नैनीताल: नैनीताल में कार के अंदर अंगठी रख कर सो रहे युवक दम घुटने से मौत हो गयी। बताया जा रहा कि युवक एक ड्राइवर है और उत्तर प्रदेश में रहता है, वह बुकिंग में नैनीताल पर्यटको को लेकर आया था। और उसने पर्यटको को होटल में पहुँचा देने के बाद उसने गाडी पार्किंग में लगायी व ठंड से बचने के लिए कोयलो से भारी अंगठी कार में रख दी।
ठंड से राहत मिलने लगी तो उसने कार के सभी शीशे भी बंद कर लिए और कार की पीछे के सीट में एक लेकर सो गया था।
अगली सुबह जब कार काफी देर तक पार्किंग में गाडी खड़ी तो पार्किंग कर्मचारियों ने चालक को जगाने का प्रयास किया तो किसी तरह की प्रतिकिरया नही मिली। काफी देर तक प्रयास करने के बावजूद जवाब ना मिलने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का शिक्षा तोड़कर युवक को बाहर निकला और पास ही एक अंगठी रखी मिली। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल बीड़ी पाण्डेय ले जाया गया जहाँ डॉक्टर ने उन्हे मृत बता दिया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर कर आगे के कार्यवाही कर रही है
