रुद्रपुर: उधमसिंह नगर जिलें के जसपुर में बाघ के हमले से एक 15 साल के बच्चे की मौत हो गयी। बाघ के हमले की घटना जसपुर क्षेत्र के ग्राम तीर्थ नगर की है । जहाँ बच्चा पशुओ को चारा डालने गया था और घात लगाए बाघ ने उस पर हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार 21 फरवरी को अमरीक सिंह उर्फ बब्बू (15) पुत्र छिन्दर सिंह अपने घर के बाहर पशुओं को चारा डाल रहा था. इस दौरान वहां पर पहले से घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया. हमले से हकबकाये किशोर को बचने तक का मौका ना मिला।
बच्चे की चीखे सुनकर जब परिवार वाले और आसपास पड़ोसी जब बाहर आये तो अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने शोर मचाकर बाघ को भगाने की कोशिश की, लेकिन आदमखोर को कोई फर्क नहीं पड़ा और तब तक देर हो चुकी थी।
परिजनों ने बताया की अमरीक सिंह कक्षा 8वीं में पढ़ता था । घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया.
वन विभाग ने बताया कि आदमखोर को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश जारी है, उनकी टीमें इलाके में लागातार गश्त कर रही, साथ में पिंजरे भी लगाए जा रहे है. ग्रामीणों को सतर्क रहने और शाम और रात के समय अकेले बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.
