प्रतीकात्मक तस्वीर.
विकासनगर: देहरादून जिले के त्यूणी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है. देहरादून से लगभग 180 किलोमीटर की दूरी पर बसे भूठ गांव में दो सगे भाइयों समेत तीन लोग एक कमरे हीं कमरे में मृत पाये गये है, कमरे से एलपीजी का रिसाव पाया गया.
जानकारी के अनुसार हादसा रविवार की सुबह हुआ है जब राजकीय हाईस्कूल के कमरे में तीन राज मिस्त्री के शव पाए गए हैं. जिनकी पहचान डिरनाड गांव निवासी प्रकाश, संजय और पट्यूड गांव निवासी संदीप के रूप मे हुई है. प्रकाश और संजय दोनों सगे भाई थे.
बताया जा रहा है कि तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था. कमरे से एलपीजी गैस की तेज गंध आ रही थी.
तीनों युवक मिस्त्री का काम करते थे. और भूठ गांव में रह कर मकानों के निर्माण कार्य में लगे थे।
तहसीलदार ने बताया की उन्हे बीते 7 दिसंबर को दूरभाष के माध्यम से सूचना मिली कि भूठ गांव में राजकीय हाईस्कूल विद्यालय से लगी बिल्डिंग के एक कमरे में तीन राज मिस्त्री रहते हैं. और वे दरवाजा नहीं खोल रहे हैं. न ही बाहर आ रहे हैं. साथ हीं कमरे के अंदर से रसोई गैस की तेज़ गंध आ रही है. सूचना मिलते हीं राजस्व विभाग की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल कार्यवाही करते हुए खिड़की खोलकर अंदर देखा तो तीन व्यक्ति अचेत पड़े थे व तीनों के मुंह से झाग निकली हुई थी. तीनों मर चुके थे. तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
अब इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है. फिलहाल तीनों की मौत का प्रथम दृष्टया कारण गैस के लीकेज लग रहा है. मगर असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद ही चलेगा.
