देहरादून: देहरादून जिले के कालसी में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है. हिमाचल पथ परिवहन निगमकी एक बस खाई में गिर गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत बताई जा रही है. अनेक यात्री घायल हैं. हिमाचल प्रदेश से पांवटा की ओर जा रही HRTC ये बस हरिपुर क्वानू मीनस मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई.
ये हादसा आज मंगलवार सुबह हुआ है. बताया जा रहा है कि बस में कुल 30 लोग सवार थे. मौके पर पहुंची पुलिस और sdrf के टीम पहुंची है और सभी यात्रियों को रेस्क्यू किया जा रहा है।
03 फरवरी 2026 को CCR देहरादून द्वारा जानकारी मिली कि क्वानू, मीनस रोड, कालसी क्षेत्र में एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है.और बस में लगभग 30 से अधिक यात्री सवार हैं. इस सूचना पर अर्पण यदुवंशी सेनानायक, SDRF के आदेशानुसार SDRF की टीमें पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी एवं त्यूणी से तत्काल रवाना की गईं. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त बस हिमाचल रोडवेज की बताई जा रही है.
