गुलदार का खौफ
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आदमखोरों के हमले का आतंक अब भयावह रूप ले चुका है। वन विभाग की सुस्त कार्यवाही से ग्रामीणों को हमेशा डर के माहौल में जी रहे है। आमदखोर के हमले से दिल दहला देने वाली घटना रुद्रप्रयाग की ग्राम पंचायत सारी के सिन्द्रवाणी गांव से आई है, जहां गुलदार ने एक 5 साल को बच्चे को अपना शिकार बना लिया.
घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है. मासूम के लापता होने से परिजन बदहवास हालत में हैं. मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे और टॉर्च लेकर जंगलो में छानबीन कर रहे . हर झाड़ी का बुजा, हर गधेरा हर भिओ, हर डाना काना देख लिया सब छान लिया लेकिन बच्चे का कोई पता ना चल रहा।.
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में डर का माहौल है. ग्रामीण अपने बच्चों को कही भी भेजने से डर रहे हैं. स्कूल जाना, खेतों में काम करना और शाम ढलते ही बाहर निकलना अब सब खतरे से खाली नहीं रहा. ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार आबादी क्षेत्र में बेखौफ़ी घूम रहा है, मगर वन विभाग कागजों में ही हर कार्यवाही कर रहे ।
ग्रामीणों ने वन विभाग पर आरोप लगया है, कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद वन विभाग और प्रशासन की ओर से कोई तत्काल कार्यवाही और सर्च अभियान शुरू नहीं किया गया।
ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी कई घटनाये हो चुकी है, आदमखोर ने कई लोगों, ग्रामीणों के पालतू जानवरों में कई हमले कर मौत के घाट उतरा है, लेकिन फिर भी इसका कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी। इहाजा अब तक आदमखोर अपने शिकार करते जा रहा
