प्रतीकात्मक तस्वीर
देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में बीते कुछ समय से लगातार विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रियाएँ शुरू की जा रही हैं। इसी क्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने नर्सिंग अधिकारी (महिला/पुरुष) के 103 बैकलॉग पदों और डेंटल हाइजीनिस्ट के 30 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है।
इन भर्तियों की जिम्मेदारी उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) को सौंपी गई है।
नर्सिंग अधिकारी के 103 पद
राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी विवरण के अनुसार:
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 2 दिसंबर 2025
अंतिम तिथि: 22 दिसंबर 2025
पदों का विवरण:
नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिप्लोमाधारी — 63 पद
नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिग्रीधारक — 31 पद
नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिप्लोमा — 5 पद
नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिग्री — 4 पद
आरक्षण वितरण:
अनुसूचित जाति — 28
अनुसूचित जनजाति — 2
अन्य पिछड़ा वर्ग — 14
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग — 10
अनारक्षित — 49
वेतनमान: ₹44,900 – ₹1,42,400 (लेवल-7)
इच्छुक उम्मीदवार UKMSSB की वेबसाइट www.ukmssb.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
डेंटल हाइजीनिस्ट के 30 पद
राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से प्राप्त अधियाचन के आधार पर डेंटल हाइजीनिस्ट के 30 बैकलॉग पदों पर भी विज्ञापन जारी किया है।
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 3 दिसंबर 2025
अंतिम तिथि: 23 दिसंबर 2025
आरक्षण वितरण:
अनारक्षित — 4
अनुसूचित जाति — 14
अनुसूचित जनजाति — 3
अन्य पिछड़ा वर्ग — 9
वेतनमान: ₹9,300 – ₹34,800 (ग्रेड पे 4200)
