उत्तराखंड: हरिद्वार में आज विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को घुस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी अधिकरी में स्कूल के नवीनीकरण प्रमाण पत्र के बदले 20 हजार की गुस लेने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, सह अभियुक्त मुकेश, जो की मंगोलपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक है, ने खंड शिक्षा अधिकारी के लिए बीस हजार रुपए की रिश्वत मांग से पीड़ित थी। आरोप है कि खंड शिक्षा अधिकारी के लिए बहादराबाद ब्रज पाल सिंह राठौर ने मॉर्डर्न स्कूल, 40वी बटालियन पी एस सी हरिद्वार की मान्यता से सबंधित नवीनीकरण प्रमाणपत्र जारी करने के एवज में यह रिश्वत मांगी थी।
पीड़ित की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने वैध कार्यवाही करते हुए, आज खंड शिक्षा अधिकारी को घुस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है।
गिराफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ कर रही व आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है…
