पौड़ी गढ़वाल: रात के सन्नाटे को तोड़ते हुए थाना कोटद्वार पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने मानवीय साहस की मिसाल पेश की। देर रात चरेख गांव से पहले एक Triber वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिसकी सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचीं।
घने अंधेरे और कठिन पहाड़ी भूभाग के बीच जवानों ने टोर्च की हल्की रोशनी और अटूट जज़्बे के साथ राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया और घंटों की मशक्कत के बाद चारों घायलों को स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित बाहर निकाला गया।
इसके बाद सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस सेवा से राजकीय अस्पताल कोटद्वार भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायल व्यक्तियों की पहचान आमिर (25), सलमान (26), नदीम अंसारी और अमान (24) — सभी नजीबाबाद, बिजनौर (उ.प्र.) के निवासी बताए जा रहे हैं।
MORE…
अखबार बांटने वाला आज खुद बना ब्रेकिंग न्यूज़, अखबार में आई लव यू लिख कर डाला, अब हवालात में दिलफेक आशिक-
