उत्तराखंड: बागेश्वर में में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई है।
भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश एवं 80.07 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित रहा , और इसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है। वहीं, डर के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग कुछ देर के लिए सतर्क व डर से सहम गए। हालांकि, कोई अफरा-तफरी नहीं हुई। तहसीलों से प्राप्त सूचना के आधार पर समाचार लिखे जाने तक किसी भी प्रकार के जान-माल के हानि की सूचना नहीं है।
फिलहाल प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने आमजन से अपील की है कि वह सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को सूचित करें।
