प्रतीकात्मक तस्वीर.
हरिद्वार: हरिद्वार जनपद के रानीपुर क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि टिब्बड़ी इलाके में रहने वाले नवीन नामक युवक ने अपनी मंगेतर से वीडियो कॉल के दौरान फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
नवीन सिडकुल स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस जांच में सामने आया कि उसकी सगाई तीन साल पहले हुई थी और हाल के दिनों में दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव ने उसे यह कदम उठाने पर मजबूर किया।
घटना के दौरान नवीन वीडियो कॉल पर लगातार खुदकुशी की चेतावनी दे रहा था, लेकिन सामने से उसे रोकने की कोई कोशिश नजर नहीं आई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल फोन और वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग की तकनीकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।
