उत्तराखंड: कल यानि 1 अप्रैल से उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं की जेब झटका लगने वाला है। मना जा रहा कि कल से प्रदेश में नए वित्तीय वर्ष के तहत बिजली की नई दरे लागू की जाएगी। जो दरे आज शाम तक घोषित कर दी जाएगी।
इस बार ऊर्जा निगम यू पी सी एल, यू जे एन एल और पीटकुल ने बिजली की नई दरों में करीबन 18.50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्ताव पर आयोग ने अलग अलग जिलों में जनसुनवाई भी आयोजित की थी। जिसमें उपभोक्ताओं और सम्बन्धित पक्षों की राय ली गयी थी।
जनसुनवाई के दौरान मुनश्यारी रुद्रपुर और देहरादून जैसे स्थानों पर लोगों ने सुझाव व आपत्तियाँ दर्ज कराई। इसके बाद आयोग ने सभी पहलुओं पर विचार करते हुए, नई दरो को अंतिम रूप दिया ।
बताया जा रहा कि चुनावी माहौल को देखते हुए आयोग एक संतुलित फैसला लेने की भी चुनौती रही। वही आयोग के सचिव नीरज सती ने कहा कि एक अप्रैल से घोषित की जाने वाली नई दरे सभी उपभोक्ताओं पर लागू होंगी।
