प्रतीकात्मक तस्वीर
नैनीताल: नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां 16 वर्षीय एक किशोर पर 15 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामला तब उजागर हुआ जब जांच में पता चला कि पीड़िता तीन महीने की गर्भवती है। जानकारी मिलते ही किशोरी की मां ने काठगोदाम थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर संप्रेक्षण गृह भेज दिया।
काठगोदाम पुलिस के मुताबिक, घटना तीन महीने पुरानी है, जब आरोपी ने अपने घर के पास रहने वाली नाबालिग के साथ गलत काम किया था।
तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया, जहां आरोप सही पाए जाने पर उसे संप्रेक्षण गृह भेजने का आदेश दिया गया। वहीं, पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच भी कर रही है।
सीओ सिटी अमित सैनी ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म का मामला काठगोदाम थाने में एक महिला द्वारा दर्ज कराया गया था।
जांच के दौरान मामले के आरोप सही पाए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को कल किशोर न्यायालय (जुवेनाइल कोर्ट) में पेश किया जाएगा।
