नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध बाबा नीम करौली जी के दर्शन के लिए आज सुरों के सरताज विशाल मिश्रा कैंची धाम पहुँचे जहाँ उन्होंने बाबा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गायक विशाल मिश्रा ने कहा कि इस पवित्र धाम में अलग अध्यात्मिक अनुभव है। यहाँ आकर उन्होंने खुद को सौभाग्य शाली बताया।
उन्होंने नैनीताल जिला प्रशासन की भी खूब सरहाना की, उन्होंने कहा कि यहा आने में उन्हे कोई भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। यातायात भी एकदम सुगम और आरामदायक है।
उनका कहना हैं कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के कुशल निर्देशन में व उम्दा व्यवस्था के चलते यहा आने वाले पर्यटक व श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा के लिए उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है।
गायक विशाल मिश्रा ने जिले की पुलिस प्रशासन के इस कार्य की सराहना करते हुए हाल ही में आयी बॉर्डर 2 फिल्म का गाना ” संदेशे आते हैं, हमे तड़फाते है।” गुनगुनाकर उनका मानोबल बढ़ाया।
विशाल मिश्रा ने अपने अनुभव को बताते हुए देश विदेश के पर्यटको व श्रद्धालुओं से अपील की कि वे एक बार कैंची धाम जरूर आये और यहाँ की इस अध्यात्मिक वातावरण को अनुभव करे।

