नैनीताल : सर्दी के इस सीजन ने बारिश ना होने के कारण सभी की चिंताएं बढ़ने लगी थी लेकिन आज की बारिश और बर्फबारी ने सभी की चिंताओ में पानी फेर दिया है।
नैनीताल में आज सुबह से हीं आसमान बदलों से घिरा रहा, और तड़के से चल रही ठंडी हवाओ ने मौसम को और भी ठंडक भरा बना दिया।
वही आज शाम तीन बजे से हुई झमाझम बारिश के साथ हुई बर्फबारी से स्थानीय लोगों व पर्यटन कारोबारियों चहरे खिल उठे है। नैनीताल की ऊचाई वाली क्षेत्र नयना पीक, स्नोवीयू टिफिन टॉप, किलबारी, सात नंबर, बिड़ला चुंगी समेत व अन्य ऊचाई वाले क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।
वही ताल्लीताल मॉल रोड और हनुमान गढ़ तक हलके फुल्के ओले गिरे है । वही अन्य क्षेत्रों में बर्फबारी से मौसम काफी ठंडा हो गया है।
