उत्तराखंड मौसम अपडेट
नैनीताल: जिले में 8 अप्रैल को मौसम बिगड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि जिले के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश व ओलावृष्टि भी होगी। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभवना है।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में 50 किलोमीटर की रफ़्तार से हवाएं चलेगी। ऐसे में अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने सावधानी रखने की सलाह दी है।
प्रसाशन ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किये है। एन एच, लोक निर्माण विभाग, और अन्य एजेंसियो को निर्देश किया गया है। कि अगर कोई भी सड़क बधित होती है तो उसे तत्काल खोला जाए।
इसके साथ हीं तहसील स्तर के सभी अधिकारी, आपदा कंट्रोल रूम और जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र को आपसी समन्वय बनाये रखते हुए हर सूचना का तत्काल आदान प्रदान सुनिश्चित करे। व सभी नोडल अधिकारी भी सतर्क रहने के निर्देश दिये है।
राजस्व उपनिरिक्षक ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत को भी अपने अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने के निर्देश दिये है। साथ ही सभी चौकियों को आपदा प्रबंधन उपकरणों के साथ मौजूद रहने के निर्देश है।
प्रशासन ने आम जानता से अपील की है कि वे खराब मौसम में सावधानी रखे व किसी भी आपातइ स्थिति में इन नंबर पर सम्पर्क करें–
05942231178/79/81,
टोल फ्री नंबर-1077
राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष- 0135-2710335 या 2710334
