उत्तराखंड: कुछ दिनों से पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना है । हलाकि ठंड कुछ बड़ी हुई महसूस हो रही है। लेकिन पूरे दिन चटक धूप निकलने से राहत भी मिल रही।
मगर अब मौसम विभाग ने 7 से 11 तक के लिए मौसम बदलने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग की जानकारी अनुसार 6 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कही कहीं बारिश होने की संभावना है, जबकी 3000 मीटर या उस से अधिक ऊचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।
वही हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे तराई क्षेत्रों में कोहरे की संभावना है। इसके बाद अन्य जिलों में मौसम यूहीं शुष्क बना रहेगा, व 7 और 8 को भी पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 9 से 11 तक बारिश व बर्फबारी होगी।
