भीमताल: नैनीताल जिले के लिए बड़ी हीं गर्व की खबर सामने आयी है। भीमताल में रहने वाली सौम्या गर्ब्याल ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 822 वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस बड़ी सफलता के बाद उनके परिवार व स्वजनों में खुशी के लहर है और लोगों ने उन्हें बधाई दी।
सौम्य गर्ब्याल वर्तमान में अल्मोड़ा जिले में एस डी एम के पद पर तैनात है। उनका मूल गावं पिथौरागढ़ जिले के गर्बयाग में है। हलाकि वह अब काफी समय से भीमताल में हीं रहती है।
सौम्या ने पहले भी अपनी मेहनत से पहचान बना चुकी है। वह 2024 में पी सी एस की परीक्षा में 10वी रैंक लायी थी। सौम्या की माता श्रीमती बीना गर्ब्याल नैनीताल में अभिसूचना विभाग में सब इंस्पैक्टर है, जबकि पिता देव सिंह है। उनकी बड़ी बहन साक्षी गर्ब्याल बैंक ऑफ महाराष्ट में प्रबंधक के पद पर तैनात है।
सौम्या की शुरुवाती पढ़ाई हरमन माइनर स्कूल से की है। इसके बाद वह इंटर की पढ़ाई के लिए नैनीताल आयी। आगे की पढ़ाई सौम्या ने दिल्ली के हिन्दु कॉलेज से की है।
सौम्या की इस बड़ी सफलता पर उनके शिक्षक, जनप्रतिनिधि, व स्थानीय लोगों ने उन्हे खूब बधाई दी व उनके उज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि सौम्या क्षेत्र के लोगो के लिए एक मिसाल है।
