नैनीताल: नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ में एक मां ने दीपावली के दिन अपनी बेटियों को जगाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। जब बेटियां सुबह देर तक सोती रहीं, तो मां ने बैंड वालों को बुलाकर बेटियों के कमरे में ही पहुंच गई।
दरअसल, हल्दूचौड़ निवासी मीना अंडोला, जो मीनू अंडोला नाम से व्लॉग चलाती हैं, ने यह मज़ेदार वीडियो अपने चैनल पर अपलोड किया। दीपावली की सुबह करीब साढ़े सात बजे मीना ने देखा कि पूजा का समय हो गया है, लेकिन बच्चे अब तक सो रहे हैं। उसी दौरान पास में बैंड वाले बजा रहे थे। उन्होंने बैंड को सीधे अपने घर बुलाया और बेटियों के कमरे में पहुंचकर उन्हें जगाया।
वीडियो में दिखाई देता है कि बैंड की धुन के बीच बेटियां पहले तो चुपचाप लेटी रहीं, लेकिन कुछ ही देर में हँसते हुए उठ गईं। मीना ने बताया कि यह सब मज़ाक में किया गया था, पर उम्मीद नहीं थी कि वीडियो इतना वायरल हो जाएगा।
यह वीडियो फेसबुक पर 14 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भी इसे लाखों व्यूज़ मिले हैं।
MORE…
हल्द्वानी में बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे पिता को बस ने कुचला, सिर पर गंभीर के कारण मौके पर मौत-
हल्द्वानी में बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहे पिता को बस ने कुचला, सिर पर गंभीर के कारण मौके पर मौत
