📅 06 सितंबर 2025
देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। शेष पर्वतीय जिलों में भी तेज वर्षा और बिजली गिर सकती है। मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
📅 07 सितंबर 2025
देहरादून, चम्पावत और नैनीताल जनपदों में भारी वर्षा, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में भी अलग-अलग जगहों पर तेज वर्षा और बिजली गिर सकती है।
📅 08 सितंबर 2025
पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। पूरे राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश के दौर बने रहेंगे।
📅 09 सितंबर 2025
उत्तराखंड के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक और वर्षा के तीव्र दौर की संभावना बनी हुई है।
