
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गंगनानी में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है जिसमें एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर के टुकड़े-टुकड़े हो गए और छह लोग अपनी जान गंवा बैठे। एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसा खराब मौसम के कारण हुआ है या फिर हेलीकॉप्टर में कोई तकनीकी खामी हो सकती है। जांच इस पहलू से भी की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ये लोग कर्नाटक से थे और गंगोत्री धाम जा रहे थे। इनकी यात्रा मुंबई और आंध्र प्रदेश से थी। हादसे में कुल छह लोग सवार थे जिनमें से पांच महिलाएं थीं और एक पायलट था। पांच महिलाओं की जान चली गई है और पायलट रॉबिन सिंह भी इस हादसे में मारे गए। घायल व्यक्ति का इलाज जारी है।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने हेलीकॉप्टर को गिरते हुए देखा और तुरंत सूचना दी। लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायल को अस्पताल भेजा। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों की मदद का आश्वासन दिया है और जल्द से जल्द रिपोर्ट तलब की है।