उत्तराखंड: उत्तराखंड में 2027 विधानसाभा चुनाव को लेकर अब सभी नेता मंत्री सभी फिर से दाव पेंच लगाने लगे हैं। हर किसी की जिद है कि 27 में सरकार हमारी होनी चाहियें।
नेता जी अब दुरस्थ स्थित गावं में जा रहे है। और उन्हें तो अब गाँव युवाओ की शादी नहीं हो पा रही इस बात की भी चिंता है, और इसी विषय में युवाओ से बातचीत करते हुए उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के पति गिरधारी लाल बाबू ने विवादित बयान दे दिया, बयान से इस हाड़ कपा देने वाली ठंड में भी उत्तराखंड की राजनीति में गर्मी चढ़ा दी।
बयान से सभी विपक्षी पार्टियों ने भी विरोध करना शुरु कर दिया। कोई कह रहा ये मानव तस्करी को बढ़ावा देने वाले बयान है कोई कहता ये महिला शोषण और सामाजिक बुराइयों को आगे लाना चाहते हैं।
मामला ये है कि वर्ष 2022 में सोमेश्वर से विधायक बनायीं गयी रेखा आर्य अब 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारी कर रही है। और इसी के लिए उनके पति गिरधारी लाल साहू लगभग एक हफ्ते पहले सोमेश्वर के दौलाघाट क्षेत्र में गये थे। इसी दौरान उन्होंने जनता को रिझाने के लिए अपने सम्बोधन के दौरान वहां के युवाओ से बातचीत करनी शुरु की, उन्होंने युवाओं से उनकी उम्र जानते हुए कहा की- “अभी तक शादी क्यू नहीं की, अभी तक तीन चार बच्चे हो जाते बुढ़ापे में करोगे। लड़की हम बिहार से ले लाएंगे वहां 20 25 हजार में मिल जाती है, चलो हमारे साथ”
उनके इन्ही शब्दो को लेकर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। और वीडियो आधारित बयान पर प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया ।
हालाकि उन्होंने इस पर माफ़ी भी मांग ली है उन्होंने कहा कि- उनके इस बयान को तोड़ मोड़ कर पेश किया जा रहा है, यह बस विरोधियों की रणनीति है। वे खुद गरीब बेटियों की शादी में मदद करते हैं। और बेटियों को देवी का रूप मानते है। और इस बात से किसी को भी आहात हुआ है तो वे हाथ जोड़कर माफ़ी मांगते है।
