चमोली: चमोली जिले के नारायण बागड़ के गड़सीर गांव मे एक बड़ा हादसा गया यहा एक महिला जंगल पशुओ के लिए घास लेने गयी कि इसी दौरान उनकी एक पहाड़ी एक गिर कर मौत हो गई, जानकारी मिलते हीं मौके पर पहुंची डी डी आर एफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया जिसके बाद महिला के शव को निकला गया ।
जानकारी के मुुताबिक गड़सीर गाँव की एक महिला कृष्णा देवी उम्र 36 वर्ष गाँव की कुछ अन्य महिलाओ के साथ जंगल घास काटने गयी थी जहाँ पर उनका पैर फिसल गया और वो एक पहाड़ी से खाई मे गिर गयी । इतना देख अन्य महिलाओ के होश उड़ गये । इसकी सूचना उन्होंने तत्काल गांव के लोगो को दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने तहसील प्रशांसन को इसका सूचना दी और मदद की मांग करी।
उसके बाद डी डी आर एफ का एक दल मौके पर पंहुचा व महिला के शव को रेस्क्यू किया गया । एसडीएम पंकज भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।।
