प्रतीकात्मक तस्वीर.
हरिद्वार: मामला कनखल क्षेत्र से सामने आया, जहां जमालपुर कला के पास कब्रिस्तान से सटे नाले में एक अज्ञात महिला का शव मिला। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में एक महिला का शव तैरता देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थोड़ी ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। कनखल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी मनोहर रावत के अनुसार, महिला के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखा गया है, और पुलिस विभिन्न एंगल से जांच कर रही है।
