बालियानाला में शव मिलने से सनसनी
नैनीताल: बालियानाला क्षेत्र में आज एक शव मिलने से सनसनी फैल गयी। जिसे जंगल चारा लेने गयी महिलाओ ने देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई है।
जानकारी अनुसार आज बुधवार सुबह बिरभट्टी क्षेत्र की कुछ महिलाएं बालियानाला क्षेत्र के जंगलों में चारा लेने गयी थी । तभी उन्होंने नालें के किराने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा जिसकी सूचना ज्योलीकोट कोतवाली में दी, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान करना शुरु किया ।
जांच में मृतक की पहचान मनोज रावत(50) पुत्र स्वर्गीय सुरेश रावत के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि मनोज नैनीताल में पर्यटक गाइड का काम करता है। और वह बीते 6 मार्च को घर से बिना बताये कही चला गया था। जिसकी लापता होने की जानकारी भी पुलिस को दी गयी थी। लेकिन पुलिस को मृतक का कोई पता चल ना सका और परिजन भी बिरभट्टी के आसपास के क्षेत्रों में ढूंढ रहे थे। जिसके बाद आज उसका शव बरामद हुआ है।
मृतक अविवाहित था और पुलिस ने परिजनो को सूचना दी तो घटनास्थल पर सभासद सुरेद्र कुमार व पड़ोसी मौजूद हुए। व उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार में उसका छोटा भाई व एक वृद्ध मां है।
मनोज की मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हीं पता चल सकेगा। अभी तक जानकरी है कि वह शराब पीने का आदी था।
