हल्द्वानी: ऊधमसिंह नगर के काशीपुर रहने वाले एक युवक ने हल्द्वानी के होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त उसी कमरे में रह रही उसकी पत्नी व बेटा छर्रे लगने से घायल हो गए। और युवक की मौत हो गयी।
मिली जानकारी के मुताबिक, काशीपुर के ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह (उम्र 40) अपनी पत्नी परदीप कौर और गुरसेज गौलापार के होटल में रुका हुआ था। शनिवार की देर रात लगभग ढाई बजे के करीब उसने सुखवंत ने कनपटी पर गोली चला दी। कमरे में रह रहे उसकी पत्नी और बेटे को भी छर्रे लगे । जिसके बाद उन्हे तत्काल अस्पताल भेजा गया लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि घायल और बच्चे को एसटीएच भेजा गया है, जबकि मृतक सुखवंत के शव को मोर्चारी में भेजा गया है।
प्राम्भिक जांच में आत्महत्या का कारण प्रापर्टी से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार सुखवंत से करोड़ों रुपये लेकर गलत जमीन बैनामा की गई थी। जिस से वह बहुत परेशान था।
