नैनीताल: किलबरी पंगोट रोड में कल देर शाम एक युवक गहरी खाई में जा गिरा, जिसे sdrf के दल ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया मगर तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार नैनीताल से किलबरी पंगोट रोड में एक युवक अचानक गहरी खाई में गिर गया था। जिसकी सूचना नैनीताल मल्लीताल पुलिस, दमकल विभाग और sdrf को दी गयी, और मौके पर पहुंची टीम ने रात के अंधेरे में युवक को निकले के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया ।
रात के अंधेरे व घणा जंगल होने के कारण से युवक को बड़ी हीं मुश्किल से रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया गया। सडर्फ् का स्थानीय लोगों ने भी खूब सहयोग किया काफी मेहनत के बाद युवक को स्ट्रेचर में रख युवक को खाई से निकला गया।
जिसके बाद युवक को जिला अस्पताल बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा कि नैनीताल के रहने वाले 34 साल के भुवन अपने 6 साथियों के साथ में घूमने गये थे। और उसी वक़्त यह हादसा हुआ ।
