हल्द्वानी: शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक अज्ञात युवक ने अचानक गौला पुल से छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।
बनभूलपुरा थाना पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। नदी के तेज बहाव की बजाय युवक चट्टानों पर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।
फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटना के कारणों की जाँच में जुटी है।
