भीमताल/नैनीताल: नैनीताल जिले के भीमताल से एक 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की शर्मनाक खबर सामने आई है। मामले पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिराफ्तार कर लिया है, जिसके बाद उसे न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
भीमताल थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि मामला शनिवार शाम का है, जब एक नेपाली मूल की किशोरी के साथ दुष्कर्म की तहरीर उसके परिजनों ने थाने में दी। जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाशी कर बिहार के रहने वाले आरोपी को हिरासत में लिया।
कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल में भेज दिया गया है, इस घटना से क्षेत्र के लोगो में नाराज़गी है।
