हल्द्वानी: नीब करौरी बाबा के दर्शन को कैंची धाम आए उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर निवासी 42 वर्षीय विनीत कुमार दीक्षित रहस्यमय हालातों में लापता हो गए हैं। विनीत के परिजनों ने काठगोदाम जीआरपी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है और जांच की मांग करी है।
परिजनों के अनुसार विनीत कुमार दो जनवरी की शाम को बाबा के दर्शन करने पहुचे थें। जिसके बाद वह रात 09 बजकर 47 बजे हावड़ा–काठगोदाम एक्सप्रेस से शाहजहांपुर के लिए रवाना हुए थे,
लेकिन इसके बाद वह लापता है। परिजनों ने बहुत तलाशा मगर काफी तलाश के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो उनके भाई प्रदीप कुमार ने थाना जीआरपी काठगोदाम में गुमशुदगी की तहरीर दर्ज की है।
तहरीर में भाई ने बताया था कि उसका मोबाइल नंबर भी बंद है। जीआरपी काठगोदाम पुलिस ने तहरीर के आधार पर तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
