नैनीताल: कुमाऊँ विश्वविद्यालय, डी.एस.बी. परिसर नैनीताल में छात्र संघ चुनाव-2025 के अंतर्गत 27 सितम्बर 2025 को मतदान प्रक्रिया पूर्णत: शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। मतदान प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ। इसके लिए परिसर में कुल 15 बूथ बनाए गए थे।
मतदान उपरांत मतगणना व परिणाम घोषित किए गए तथा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी सम्पन्न हुआ।
घोषित परिणाम
अध्यक्ष पद :
करण सती – 1466 मत
तनिष्क मेहरा – 1217 मत
NOTA – 07, अवैध – 14
विजेता : करण सती
उपाध्यक्ष (छात्रा) पद :
तनिषा जोशी – 1748 मत
प्राची नेगी – 717 मत
NOTA – 186, अवैध – 53
विजेता : तनिषा जोशी
उपाध्यक्ष पद :
दिनेश चन्द्र – 2061 मत
शशांक सिंह भंडारी – 415 मत
NOTA – 174, अवैध – 54
विजेता : दिनेश चन्द्र
संयुक्त सचिव पद :
जय वर्धन चन्द्र – 1290 मत
नितांत – 1149 मत
NOTA – 197, अवैध – 68
विजेता : जय वर्धन चन्द्र
सांस्कृतिक सचिव पद :
भावेश विश्वकर्मा – 1522 मत
सत्याम सिंह – 1009 मत
NOTA – 121, अवैध – 52
विजेता : भावेश विश्वकर्मा
कला संकाय प्रतिनिधि पद :
करण कुमार – 1301 मत
दीपांशु अधिकारी – 1134 मत
NOTA – 207, अवैध – 62
विजेता : करण कुमार
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी
सचिव – आयुष आर्य
कोषाध्यक्ष – शिवेश कुमार
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि – आशीष कबड़वाल
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि – वेदांत पांडेय
विधि संकाय प्रतिनिधि – याशिका करगेती
जैवविज्ञान संकाय प्रतिनिधि – अतुल रावत
चुनाव अधिकारी प्रो. अमित जोशी व पर्यवेक्षक प्रो. डी.एस. बिष्ट ने बताया कि संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रही।
चुनाव आयोजन में विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रॉक्टर बोर्ड, शिक्षकगण एवं कर्मचारीगणों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

