देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार देर रात बड़े स्तर पर नौकरशाही में फेरबदल किया है। शासन ने कई जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले कर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस प्रशासनिक बदलाव के तहत नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली जिलों के डीएम बदले गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार आईएएस ललित मोहन रयाल नैनीताल के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। वहीं, आईएएस सोनिका को HRDA की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा आईएएस अंशुल को अल्मोड़ा जिले का डीएम, आकांक्षा कोंडे को बागेश्वर की डीएम, आईएएस आशीष कुमार को पिथौरागढ़ का जिलाधिकारी, और आईएएस गौरव कुमार को चमोली का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
शासन द्वारा की गई यह प्रशासनिक फेरबदल प्रदेश की कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा और गति लाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
