उत्तराखंड हाईकोर्ट(नैनीताल हाईकोर्ट)
नैनीताल: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी रहे हाकम सिंह की जमानत अर्जी पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने सरकार से जवाब मांगा है।
इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की एकलपीठ में हुई। सरकार की ओर से अदालत से विस्तृत जवाब और आपत्ति दर्ज कराने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा गया, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर लिया।
हाकम सिंह की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि उन्हें इस मामले में झूठा फंसाया गया है और उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों के कोई ठोस प्रमाण नहीं हैं। अदालत ने अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर के लिए निर्धारित की है।
