हल्द्वानी/काठगोदाम: नैनीताल पुलिस ने एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की 5 दोपहिया वाहन (मोटरसाइकिल व स्कूटी) के साथ दो शातिर वाहन चोरों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
थाना काठगोदाम क्षेत्र में बीते दिनों लगातार दोपहिया वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। 21 अक्टूबर को विकास कुमार मंडल, निवासी नवादखेड़ा, काठगोदाम ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा दो अन्य लोगों ने भी इसी तरह की शिकायतें दी थीं। पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू की।
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने इस पर संज्ञान लेते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और चोरी का खुलासा करने के निर्देश दिए। उनके आदेश पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ सिटी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने सक्रिय मुखबिरों की मदद से आरोपियों का सुराग लगाया और गौलापुल के पास से दो संदिग्ध युवकों को चोरी की बाइक UK04AG-1939 (हीरो एचएफ डीलक्स) के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
सौरभ आर्या, पुत्र योगेश आर्या, निवासी बागजाला गौलापार, थाना काठगोदाम, उम्र 26 वर्ष।, संजय बिष्ट, पुत्र प्रताप बिष्ट, निवासी तल्ला बागजाला, गौलापार, थाना काठगोदाम, उम्र 24 वर्ष।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि सभी वाहन चोरी के हैं और उन्हें बेचने की फिराक में थे। सौरभ आर्या की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य 4 चोरी के दोपहिया वाहन (2 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी) भी बरामद किए।
बरामद वाहन सूची
हीरो एचएफ डीलक्स — नंबर UK04AG-1939
होंडा स्प्लेंडर प्लस — नंबर UK04AG-1250
पल्सर 135 — नंबर UK04L-0785
स्कूटी (पुराना मॉडल), चेसिस नंबर ME4JF082C68195002
स्कूटी एक्टिवा 4G, चेसिस नंबर ME4JF50CMHT18244
पुलिस टीम
श्री विमल कुमार मिश्रा – थानाध्यक्ष, थाना काठगोदाम
उपनिरीक्षक रविंद्र राणा – प्रभारी चौकी खेड़ा
कांस्टेबल अशोक रावत
कांस्टेबल प्रेम प्रकाश
कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह
