(गुजरात): स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने आयोजित एकता परेड में उत्तराखंड की झांकी ने देवभूमि की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और विकास की झलक प्रस्तुत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झांकी का निरीक्षण करते हुए इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की और लोक कलाकारों के प्रदर्शन पर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी रही। देश के चुनिंदा आठ राज्यों के साथ उत्तराखंड को भी अपनी झांकी प्रस्तुत करने का अवसर मिला।
अष्ट तत्त्व और एकत्व’ थी झांकी की थीम: राज्य की झांकी का विषय ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व’ रखा गया था, जिसके माध्यम से उत्तराखंड की धार्मिक आस्था, नैसर्गिक सुंदरता, सांस्कृतिक विविधता और सतत विकास के आयामों को प्रदर्शित किया गया। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में लोक कलाकारों के दल ने पारंपरिक लोकगीतों और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने बताया कि एकता परेड में उत्तराखंड की झांकी को दर्शकों से खूब सराहना मिली। राज्य के 14 सदस्यीय कलाकार दल ने पूरी निष्ठा से फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद प्रस्तुति दी, जिससे झांकी को उत्कृष्टता का प्रतीक माना गया।
अष्ट तत्त्व एकता की भावना का प्रतीक:
महानिदेशक सूचना विभाग बंशीधर तिवारी ने बताया कि इस झांकी के माध्यम से उत्तराखंड की धार्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक समृद्धि के साथ-साथ विकास की प्रगतिशील दृष्टि को दर्शाया गया। उन्होंने कहा कि “अष्ट तत्त्व एकता की भावना और समरसता का प्रतीक हैं, जो उत्तराखंड की आत्मा को दर्शाते हैं।”
MORE….
नैनीताल की सोनिया की किस्मत चमकी, मुख्यमंत्री का आया फोन, बोले बधाई हो आप बिल लाओ इनाम पाओ योजना में फर्स्ट आये, जीती कार-
