नैनीताल: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातः शक्तिपीठ श्री मां नयना देवी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।
मंदिर आगमन पर मंदिर समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

