हल्द्वानी: राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह के अवसर पर देहरादून में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए कुमाऊं रीजन से 120 रोडवेज बसें भेजी जाएंगी। रोडवेज जीएम क्रांति सिंह ने इस संबंध में प्रदेश के सभी डिपो के एआरएम को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 8 और 9 नवंबर को देहरादून में रैली व भव्य समारोह प्रस्तावित है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के लिए परिवहन निगम से कुल 400 बसों की मांग की गई है।
जारी निर्देशों के अनुसार—
काठगोदाम डिपो से 30 बसें,
हल्द्वानी से 35 बसें,
रुद्रपुर से 40 बसें,
और काशीपुर डिपो से 15 बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।
पहले से ही बसों की कमी झेल रहे परिवहन निगम के इस निर्णय के बाद आम यात्रियों को दो दिनों तक आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
