प्रतीकात्मक तस्वीर
हल्द्वानी: सबसे व्यस्ततम नैनीताल रोड में स्थित श्री कालू सिद्ध मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर से चांदी के मुकुट के साथ ही चांदी के आभूषण और नगदी पर अपना हाथ साफ किया है।
हैरानी वाली बात यह है, कि कालू सिद्ध मंदिर से कोतवाली हल्द्वानी मात्र 200 से 300 मीटर ही दूर है, और मंदिर भी मुख्य मार्ग स्थित पर है, जहाँ पर लोगों का आना जाना ज्यादा रहता है। इसी दृष्टिकोण से सुरक्षा पर भी काफी सवाल हो रहे है।
मिली जानकारी के मुताबिक छह दिसंबर की रात जब मंदिर के कपाट बंद कर पुजारी व सेवादार चले गए थे। और रात 12 बजे के करीब चोर मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर घुस गए।
यहां से चोरो ने दो किलोग्राम वजन का चांदी का मुकुट व चांदी का लोटा और कई थालियों के साथ करीबन 35 हजार रुपये भी चुरा लिए।
इतने हीं नहीं चोरो ने मंदिर के रसोइए का सूट और उसकी नगदी भी चुरा ली ।
अगले दिन जब मंदिर प्रबंधन पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तो इसमें चोरी करते हुए युवक का चेहरा दिखा । जिसके बाद पुलिस थाने में सूचना दी गयी।
कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवक की पहचान भी की जा रही है। जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिराफ्तार कर लिया जायेगा।।।।
