ऑयल टैंकर ने पांच गाड़ियों को रौधा.
हल्द्वानी: उत्तराखंड में हर दिन सड़क हादसे बढ़ते चले जा रहे हैं। अब हल्द्वानी नैनीताल रोड बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। यहाँ एक भारत पेट्रोलियम के एक टैंकर ने पांच से छह गाड़ियों को टक्कर मार दी और खुद भी एक नहर में जा फ़सा ।
बताया जा रहा कि टैंकर चालक नशे में धुत था और उसने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी, बाइक और एक टेम्पो समेत लगभग पांच या छह गाड़ियों से टकराने के बाद एक नहर में गिरने से बाल बाल बचा हैं।
आसपास के लोगों ने जानकारी दिन कि टैंकर काफी तेज़ राफ्तार में था और अचानक से आनियंत्रित होकर सड़क किनारे कई गाड़ियों से टकराया और एक पेड़ से टकराने के बाद नहर में जाने से बच गया। गनीमत रही की हादसे के वक़्त आस पास ज्यादा भीड़ नहीं थी जिस कारण बड़ा हादसा टल गया।
टक्कर इतनी भयंकर थी कि चपेट में आये सभी गाड़ियां बहुत बुरी तरह से शतिग्रस्त हुई। पुलिस में मौके पर पहुंच कर मामले का संज्ञान लिया है और चालक का मेडिकल कराया जा रहा है।
