नैनीताल में मुख्यमंत्री निकले वॉक पर.
नैनीताल : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को नैनीताल में दो दिन के दौरे पर आये हैं। कल मुख्यमंत्री धामी नैनीताल विंटर कार्निवल में शामिल हुए ।
वहीं आज सीएम सुबह सुबह टेहलने निकले और स्थानीय लोगों से मुलाक़ात कर और योजनाओं व अन्य परेशनियों के बारे में जाना।
इस दौरान उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से नए साल पर नैनीताल आ रहे सैलानियों की सुविधाओं और ट्रैफिक व्यवस्थाओं का हालचाल लिया।
उन्होंने कहा है कि पार्किंग, अच्छी यातायात व्यवस्थाओं का खासा ध्यान रखा जाए। और ज्यादा यातायात का दबाव होने पर ऑप्शनल रूट्स का उपयोग किया जायेगा।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी, भारतीय जानता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्राताप बिष्ट, व अन्य प्रमुख गणमान्य मौजूद रहे।
