हल्द्वानी: नैनीताल के हल्द्वानी शहर में सोमवार की शाम एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसा हुआ। हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर सिस्टम की लापरवाही को खोल के रख दिया है।
हादसा मुखानी में प्राइड हॉस्पिटल के पास सृष्टि कंपाउंड के सामने में हुआ। जानकारी के मुताबिक अर्जुन (13)एक बाइक पर पीछे से बैठकर सिलेंडर ले जा रहा था। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक सड़क पर बने गहरे गड्ढे से बचने के चक्कर में बाइक अचानक आनियत्रित हो गई और पीछे बैठा बच्चा सड़क पर जा गिरा। और उसी दौरान पंचक्की चौराहे की ओर से आ रहे डंपर ने बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करनी शुरु की।
पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया गया है और तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही बच्चे की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
उधर सिस्टम की ऐसी जानलेवा लापरवाही पर जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने भी मामले को गंभीरता से लिया है और मजिस्ट्रल जांच के आदेश जारी किये है।
