हल्द्वानी: 4 दिसंबर की रात शहर के वॉर्ड-55 हुए गोलीबाज़ी और हत्या के मामले में आज पुलिस ने तेज़ कार्याही करते हुए मुख्य आरोपी अमित बिष्ट उर्फ़ चिंटू और उसके पुत्र जय बिष्ट को हिरासत मे ले लिया। व हत्या में प्रयुक्त बंदूक और एक पिस्टल के साथ साथ जिंदा कारतूस भी बरामद किये है।
गौरतलब हो कि हल्द्वानी में बीते 4 दिसंबर की रात हल्द्वानी वॉर्ड में 55, मानपुर उत्तर में नितिन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके बाद मृतक नितिन के बड़े भाई पीयूष लोहनी के तेहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया ।
घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिराफ्तार करने के निर्देश दिये।
वही एसपी हल्द्वानी के नेतृव में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिस पर कार्यवाहि करते हुए फोरेंसिक टीम ने घटना स्थान से कई सुबूत जुटाए और आस पास के सभी सीसीटीवी भी खांगले।
पुलिस टीम की तत्परता ने महज चार घंटो में आरोपी अमित को गिराफ्तार कर लिया और बंदूक भी बरामद हुई। पूछताछ पर अभियुक्त अमित बिष्ट से घटना करने का कारण विपक्षी से पूर्व में आपसी विवाद होना बताया गया।
वही जांच में आरोपी अमित बिष्ट का पुत्र जय जिसकी उम्र 19 साल है की भी शामिलता पायी गयी।जिस से उसे भी गिराफ्तार किया गया| दोनो आरोपियों को अब न्यायलय मे पेश किया जायेगा।
