*हल्द्वानी:* हल्द्वानी के गौला पुल से एक युवती के अचानक कूद जाने से हड़कंप मच गया। हादसे मे युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी, समय रहते स्थानीय पुलिस और लोगों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में स्थित एक युवती ने संदिग्ध कारणों के चलते गौला पुल से छलांग लगा दी और वह गंभीर चौटे आने के कारण घायल हो गयी और जिस से वह बेहोश हो गयी , सूचना मिलते हीं बनभूलनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाए गया। जिसके बाद पुलिस ने युवती की पहचान करना शुरु किया।
जांच में सामने आया कि युवती स्कूटी के माध्यम से गौला पुल तक आयी थी, और युवती का पीछा करते हुए एक अन्य युवक भी पुल तक आया मगर तब तक युवती आत्मघाती कदम उठा चुकी थी।
परिजनों ने भी पुलिस को बताया कि युवती काफी समय से बीमार है और उसका उपचार जारी है। पहले भी कई बार युवती इस तरह के आत्मघाती कदम उठा चुकी है,
वही हल्द्वानी एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया की शाम में एक युवती ने पुल से कूद कर खुद को नुकसान पहुंचने का प्रयास किया फिलहाल समय रहते युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, व परिजनों ने बताया की उसने पहले भी कई बार इस तरह का आत्मघाती कदम उठाया है, अब आगे की कार्यवाही जारी है।
